फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Development work stalled due to delay in oath taking and seal distribution

Almora News: शपथ ग्रहण व मुहर वितरण में देरी से ठप पड़े विकास कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Development work stalled due to delay in oath taking and seal distribution
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकासखंड ताड़ीखेत के ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात के माध्यम से जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजा। उन्होंने ज्ञापन कहा कि नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को अब तक शपथ ग्रहण नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की अधिकृत मुहरें उपलब्ध नहीं की गईं हैं। कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न हुए दो माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन शपथ ग्रहण, वार्ड सदस्यों का चयन और मुहर वितरण नहीं हो पाया है। इससे पंचायतों के प्रशासनिक कार्य के साथ ही अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। ग्राम स्तर पर मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसी विकास योजनाएं ठप पड़ी हैं। प्रधानों ने जिलाधिकारी से उनके शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराए जाने की मांग की है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रीती पंत, हिमानी उप्रेती, दीपा देवी, लक्ष्मी देवी, सुमित कुमार, मनीषा उपाध्याय, ममता, प्रकाश कार्की, सुनील महरा, आशा बिष्ट आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed