फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Development stalled in Jageshwar region during BJP rule

भाजपा शासनकाल में जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Development stalled in Jageshwar region during BJP rule
अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने लमगड़ा विकासखंड के नैगाड़ तोक चौकुना में जनसमस्याएं सुनीं। कुंजवाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप हो गए हैं। जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है।
विज्ञापन

विधायक कुंजवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग जनता को बरगला रहे हैं, लेकिन धरातल पर जनहित के कोई कार्य नहीं हो रहे हैं और जनता परेशान है। भाजपा सरकार गरीब कल्याण संबंधी योजनाओं में लगातार कटौती कर रही है। इस पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है।
विज्ञापन

इस मौके पर चंदन कोली, प्रकाश आर्या, अनिल आर्या, मदन आर्या, महेंद्र आर्या, राकेश कुमार, पंकज कोहली, कैलाश कुमार समेत 31 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल होने वालों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। दीवान राम ने अध्यक्षता की। जैंती ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश जोशी, लमगड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, नवीन कोहली, न्याय पंचायत अध्यक्ष चंदन बिष्ट, नाथ सिंह धानक, कमल बिष्ट, जीत सिंह धानक, गोपाल मेहरा, किशोर कुंजवाल, प्रदीप बिष्ट, पूर्व प्रधान गंगा सिंह, रवि नेगी, त्रिभुवन नेगी, राम सिंह धानक, देवी दत्त शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed