{"_id":"610844608ebc3e842a03a99a","slug":"development-of-almora-almora-news-hld4332604126","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में गिनाई साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उपाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में गिनाई साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान। (संवाद)
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि शहर की अधूरी सीवर लाइन बनाने के लिए शासन से 25 करोड़ रुपये अवमुक्त हो गए हैं। सीवर लाइन का काम जल्द पूरा कराया जाएगा। जीजीआईसी तिराहे पर पंचधारा में 16 करोड़ लागत से बहुउद्देश्यीय ट्रक और टैक्सी स्टैंड बनेगा। इसके लिए जल्द ही पांच करोड़ रुपये मिल जाएंगे।
जीवन पैलेस में सोमवार को उन्होंने पत्रकारों को अपने साढ़े चार वर्ष के विधायक कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ लागत से अल्मोड़ा पेयजल योजना सुदृढ़ीकरण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसके बाद शहर को जरूरत के मुताबिक कुल 16 एमएलडी पानी मिल सकेगा।
वहीं कपिलेश्वर से शहर से आसपास के गांवों के लिए स्वीकृत योजना का 35 करोड़ रुपये का संशोधित आगणन भेजा गया है, जिसे जल्द स्वीकृति मिल जाएगी। उनका लक्ष्य है कि अगले वर्ष तक विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव यातायात सुविधा से जुड़ जाएं। शहर में पालिका के अधीन रानीधारा मार्ग का 71 लाख रुपये से सुधारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र आठ सड़के बना दी गई हैं, जबकि 15 सड़कों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है। आठ सड़कों के निर्माण की स्वीकृति भी मिल गई है।
विधायक निधि और अन्य मदों से 10 पेयजल योजनाओं का निर्माण, साढ़े पांच करोड़ लागत से पांच सिंचाई योजनाओं का निर्माण, सुधारीकरण, 15.40 करोड़ लागत से 16 स्कूल भवन का निर्माण किया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महामंत्री संजय साह रिक्खू, मनोज जोशी, प्रो. एनसी कांडपाल आदि रहे।
मेडिकल कॉलेज के लिए जल्द मिलेंगे 50 करोड़
अल्मोड़ा। विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अक्तूबर से संचालित करने का लक्ष्य है। कार्य में तेजी लाने के लिए 50 करोड़ रुपये जल्द अवमुक्त होंगे।
उनकी चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से वार्ता हुई है। आईएसबीटी के निर्माण की धीमी गति के लिए उन्होंने यूपी निर्माण निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।
मनोली में 108 नाली भूमि खरीद के मामले की हो जांच
अल्मोड़ा। राज्य में भूमाफिया पर अंकुश लगाने के लिए विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कड़ा भू-कानून लागू करने को जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की शह पर भू-कानून की अनदेखी की जा रही है।
इसी कारण पेटशाल के पास मनोली में जिला प्रशासन की शह पर बाहरी व्यक्ति ने 108 नाली भूमि खरीद ली है। लमगड़ा और पौैधार में भी यही खेल चल रहा है। आरोप की जांच करवाने के लिए मुख्यमंत्री और कुमाऊं कमिश्नर को पत्र भेजा गया है।