{"_id":"5904736c4f1c1b621dc0ceb7","slug":"development-forum-will-run-against-drug-addiction","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ अभियान चलाएगा विकास मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ अभियान चलाएगा विकास मंच
almora
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा विकास मंच के संयोजक बिट्टू कर्नाटक ने युवाओं में नशे की आदत को लेकर चिंता जताते हुए मंच की ओर से इसके खिलाफ अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने बताया कि इसके लिए मंच युवाओं को खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोडने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
संयोजक कर्नाटक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछले कुछ समय से युवा वर्ग नशे का आदी हो रहा है जो कि गंभीर चिंता का विषय है। चरस, स्मैक आदि खतरनाक नशे की लत में पड़े युवाओं को खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़कर नशे से दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए अल्मोड़ा विकास मंच पुलिस प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर अभियान के तहत युवाओं को जागरूक करने का प्रयास करेगा। इसके पहले चरण में मंच दिल्ली की एक संस्था के साथ मिलकर युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
इस संबंध में संस्था के व्यवस्थापकों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तय हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मंच जल स्रोतों, नौलों आदि का संरक्षण और सफाई के लिए भी कार्य करेगा, जिसमें जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों का भी सहयोग लिया जाएगा। वार्ता के दौरान देवेंद्र कर्नाटक, हेम चंद्र जोशी, जितेंद्र कांडपाल, गौरव कांडपाल, दीपेश जोशी, दीपक मेहता, अमन अंसारी, राकेश बिष्ट, हनी वर्मा, रोहित शैली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन