फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Devaki, groaning in pain, was taken to the hospital on a palanquin.

Almora News: डोली से अस्पताल पहुंचाई गईं दर्द से कराहती देवकी

Sun, 29 Mar 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Devaki, groaning in pain, was taken to the hospital on a palanquin.
बागेश्वर/गरुड़। सरकार के विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच जिले के गरुड़ ब्लॉक से एक विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। ग्राम पंचायत कोटतुलारी के तोक दरणा में सड़क सुविधा न होने के कारण रविवार को ग्रामीणों को बीमार बुजुर्ग महिला को लकड़ी की डोली के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दरणा निवासी देवकी देवी (78) पत्नी राम सिंह की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सड़क न होने और गांव में पर्याप्त लोग मौजूद न होने के कारण उन्हें उसी समय अस्पताल ले जाना संभव नहीं हो सका। रविवार को कोटतुलारी तोक से ग्रामीणों को बुलाकर महिला को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया। जहां से उन्हें सीएचसी बैजनाथ ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। ग्रामीणों ने दरणा गांव गरुड़ से करीब पांच किलोमीटर और मुख्य सड़क से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन आज तक यहां सड़क नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन


.....कोट
कोटतुलारी के दरणा गांव को जोड़ने के लिए पीएमजीएसवाई से टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरणों में पहुंच गई हैं। अनुबंध की प्रक्रिया होते ही जल्द सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


......शिव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed