फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Destitute girls in minister's district

Almora News: महिला मंत्री के जिले में बालिकाएं बेसहारा, कब खुलेगा घर हमारा

Sat, 23 Sep 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 23 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Destitute girls in minister's district
अल्मोड़ा के बख में संचालन का इंतजार कर रहा  बेसहारा बालिकाओं का उत्तर रक्षा भवन। संवाद
अल्मोड़ा। कुमाऊं की बेसहारा बालिकाओं के लिए अल्मोड़ा के बख गांव में बनाए गए उत्तर रक्षा गृह का दो साल बाद भी संचालन नहीं हो सका है। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री ने भवन का उद्घाटन कर इसे बड़ी उपलब्धि बताया था। इसके बावजूद यहां अब तक कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है। इसका संचालन न होने से बालिकाएं पुराने बदहाल भवन में रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल के छह जिलों की बेसहारा बालिकाओं को बेहतर शिक्षा देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अल्मोड़ा के बख में किशोरी भवन का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में यहां 57 बालिकाएं रह रहीं हैं। जगह की कमी और पुराने किशोरी भवन से मुक्ति दिलाने के लिए इसके पास अक्तूबर 2021 में 4,23,92,000 रुपये से उत्तर रक्षा गृह का निर्माण किया गया था, जहां बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं मिलनी थीं।
विज्ञापन


नवनिर्मित उत्तर रक्षा गृह का दिसंबर 2021 में महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या इसका लोकार्पण भी कर चुकीं है लेकिन दो साल बाद भी इसका संचालन नहीं हो सका है। इस कारण बालिकाओं को बदहाल सुविधाओं के बीच पुराने किशोरी भवन में जीवन बिताना पड़ रहा है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





15 से अधिक कर्मचारियों की है जरूरत

अल्मोड़ा। उत्तर रक्षा गृह को संचालित करने के लिए 15 से अधिक कर्मचारियों की आवश्यकता है। विभाग के मुताबिक शासन से अनुमति मिलने के बाद ही इनकी नियुक्ति संभव है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति कब तक आएगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।





किशोरी भवन और नारी निकेतन एक भवन में होंगे संचालित



अल्मोड़ा। बख में किशोरी भवन और नारी निकेतन अलग अलग संचालित होता है। उत्तर रक्षा भवन के रूप में इन दोनों को यहां एक साथ संचालित करने की योजना है। यह योजना अभी धरातल पर नहीं उतर सकी है।






कोट
कर्मचारियों की तैनाती के बाद ही उत्तर रक्षा गृह का संचालन संभव है, इसके लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। नारी निकेतन और किशोरी भवन को एक साथ संचालित किया जाना है। - राजीव नयन तिवारी, जिला परिवीक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed