{"_id":"6744c1138a1dc713bb0521f7","slug":"demonstration-of-factory-workers-continues-against-privatization-almora-news-c-232-1-shld1003-120565-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: निजीकरण के विरोध में फैक्टरी कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: निजीकरण के विरोध में फैक्टरी कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी
Mon, 25 Nov 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। मोहान स्थित आईएमपीसीएल दवा फैक्टरी के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भी फैक्टरी में कार्यरत कर्मचारियों ने परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार दवा फैक्टरी का निजीकरण कर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। कर्मचारी इस तरह के उत्पीड़न को अब बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं हैं। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जयपाल सिंह रावत ने कहा कि लंबा समय बीतने के बाद भी इन मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन होगा। विरोध प्रदर्शन में भगवती प्रसाद जोशी, कुंदन सिंह मेहरा, केसर सिंह, शांति प्रसाद ,गोपाल सिंह रावत, किरण भारद्वाज, आनंद राम आदि मौजूद रहे।