फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   demonstration agaist dda

जिला विकास प्राधिकरण हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
demonstration agaist dda
जिला विकास प्राधिकरण को लेकर धरना देते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेेकर लोगों ने सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने मंगलवार को चौघानपाटा गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्राधिकरण हटाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि बीस माह पूर्व पहाड़ की भौगोलिक स्थिति को जाने बगैर सरकार ने प्राधिकरण थोप दिया। उन्होंने कहा सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले लोग 16 माह से इसेे हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार मूक दर्शक बनी है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण लागू होने के बाद से लोगों को भवन निर्माण में कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जन विरोधी निर्णय लेेेकर प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है। धरने की अध्यक्षता सभासद हेम तिवारी ने और संचालन तारा चंद्र साह ने किया। धरना स्थल पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडे, उपपा की आनंदी वर्मा, राजू गिरी, रेशमा परवीन, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, अधिवक्ता रोहित कार्की, मो. शब्बीर, ललित मोहन पंत, पूरन तिवारी, अख्तर हुसैन, कुंदन सिंह नेगी, मुमताज खान, प्रताप सिंह सत्याल, हर्ष कनवाल, परितोष जोशी, तारा चंद्र जोशी, लता तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed