फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demonstration against opening of bar in Khatyadi

Almora News: खत्याड़ी में बार खोलने के विरोध में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against opening of bar in Khatyadi
अल्मोड़ा नगर के पास खत्याड़ी में बार खोलने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
अल्मोड़ा। नगर के नजदीक अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर बेस अस्पताल के पास बार खुलने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र के लोगों के साथ ही महिलाओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि हाईवे और अस्पताल के पास बार खोलना नियमों के खिलाफ है। क्षेत्र में इससे अराजकता बढ़ेगी। खत्याड़ी में बार खुलने से आक्रोशित युवा, बुजुर्ग और महिलाएं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर बेस अस्पताल के पास एकत्र हुईं और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत खत्याड़ी में मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल संचालित हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर ही बार खोल दिया गया जो नियमों के खिलाफ है। बार खोलने की सुगबुगाहट होते ही चार महीने पूर्व डीएम को इसके विरोध में ज्ञापन दिया था। प्रशासन ने यहां बार खोलने की अनुमति दे दी। बार खुलने से क्षेत्र के साथ ही बेस अस्पताल में अराजकता का माहौल पैदा हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही मरीज और तीमारदार परेशान हैं। चेतावनी दी कि यदि यहां से बार नहीं हटाया गया तो किसी भी राजनीतिक दल के नेता को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। जल्द उचित कदम नहीं उठाए तो वे हाईवे जाम कर देंगे। इस मौके पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आनंद सिंह, विनय किरौला, हर्ष कनवाल, राजेंद्र सिंह, नंदन सिंह, भूपेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, राजेंद्र कनवा, कलावती, गंगा देवी, पार्वती, विमला देवी, सरस्वती देवी, बसंती देवी, अनीता, बीना, शांति देवी सहित कई लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed