{"_id":"6ace790e1ec6b0db0a0eec9c","slug":"sit-in-protest-against-the-chief-election-commissioner-in-almora-today-almora-news-c-232-1-alm1019-149884-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आज अल्मोड़ा में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आज अल्मोड़ा में धरना-प्रदर्शन
Wed, 14 Oct 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में चल रहे आंदोलन के समर्थन में बुधवार को गांधी पार्क में संयुक्त धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे से प्रस्तावित कार्यक्रम में व्यापारियों, कर्मचारियों, छात्र-युवाओं, महिला संगठनों और अन्य नागरिकों से शामिल होने की अपील की गई है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संयोजक पीसी तिवारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने के लिए पुलिस के कथित दुरुपयोग, पत्रकारों और अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार व शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों पर कार्रवाई को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना और संवैधानिक तरीके से विरोध दर्ज करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। पीसी तिवारी ने छात्र-युवाओं समेत सभी जागरूक नागरिकों से धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने की अपील की।
विज्ञापन