फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demolition in Gandhi cottage, spills of dirt by excrement

गांधी कुटिया में की तोड़फोड़, मलमूत्र कर गंदगी फैलाई

Tue, 02 Oct 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Tue, 02 Oct 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Demolition in Gandhi cottage, spills of dirt by excrement
गांधी कुटिया में तोड़फोड़ करने पर आक्रोश जताते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 एक तरफ जहां पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद कर रहा था और स्वच्छता अभियान में जुटा था, वहीं अराजक तत्वों ने ताड़ीखेत स्थित ऐतिहासिक गांधी कुटिया में मल मूत्र कर न सिर्फ गंदगी फैलाई बल्कि वहां तोड़फोड़ भी की। बदमाशों ने कुटिया के दरवाजों की जालियां और बिजली के तार तक तोड़ दिए।
विज्ञापन


 मंगलवार की सुबह जब गांधी स्मारक पर पहुंचे कांग्रेसियों ने गांधी कुटिया की यह हालत देखी तो वे अवाक रह गए। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस में तहरीर दे दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद देर शाम तक राजस्व पुलिस की टीम ने कुटिया का निरीक्षण तक नहीं किया था। उनका कहना था कि अराजक तत्वों ने कुटिया में 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान किया है।  इस बीच, सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा भी वहां पहुंचे, लेकिन उन्हें भी इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


कोट
ताड़ीखेत गांधी कुटिया में तोड़फोड़ से संबंधित शिकायती पत्र मिला है। कल क्षेत्र के उप राजस्व निरीक्षक को वहां भेजकर जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद जांच पड़ताल होगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितेश डांगर, तहसीलदार रानीखेत।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed