फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand to open bank in Kunwali

जिला व्यापार मंडल के सम्मुख उठी कुंवाली में बैंक की शाखा खुलवाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Demand to open bank in Kunwali
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों के सम्मुख उत्पन्न समस्याओं की जानकारी लेने के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल और जिला व्यापार संघ ने मजखाली, कुंवाली, द्वाराहाट सहित तमाम स्थानों पर व्यापारियों के साथ बैठकें कीं। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव संघर्ष करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने जहां लॉकडाउन के दौरान आईं दिक्कतों के बारे में बताया, वहीं अधिकतर व्यापारी कस्बों में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से खासे नाराज दिखे। कुंवाली में व्यापारियों ने शीघ्र राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा नहीं खोले जाने पर बेहद आक्रोश जताया।
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं के सम्मुख व्यापारियों ने मजखाली, बिंता और कुंवाली में कूड़ेदान लगाने, कुंवाली क्षेत्र के व्यापरियों ने क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक की सुविधा नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा 11 न्याय पंचायतें होने के बावजूद यहां बैंक की शाखा नहीं है, जबकि इसके लिए कई बार आंदोलन किए जा चुके हैं। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

द्वाराहाट के व्यापारियों ने करों में छूट देने की मांग प्रमुखता से उठाई। इस दौरान लॉकडाउन में व्यापारियों के नुकसान का आकलन किया गया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रंचिंग ग्राउंड और डस्टबिन के लिए जिला परिषद को ज्ञापन देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बाट-माप के लिए कैंप लगाने और शुल्क निर्धारित करने की भी बात कही। अभियान में प्रांतीय उपाध्यक्ष जिला प्रभारी किशन गुरुरानी, जिला अध्यक्ष मोहन नेगी, जिला महामंत्री डा गिरीश वैला, दिनेश कबड़वाल, जिला मंत्री मनोज पांडेय, भुवन जोशी, मजखाली के अध्यक्ष नवीन अधिकारी, कुवांली के अध्यक्ष जीवन सिंह, बग्वालीपोखर के अर्जुन बिष्ट , बलवीर भंडारी, बिंता के ललित मोहन चौधरी, संतोष कैड़ा, नीरज कैड़ा , अनिल चौधरी , द्वाराहाट के संरक्षक भगवन चौधरी, विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed