{"_id":"684db9e0db892b2a6d0e1b0c","slug":"demand-to-install-cctv-cameras-in-every-ward-almora-news-c-232-1-ksp1005-129445-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग
Sat, 14 Jun 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम सभागार में बैठक करते सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति के लोग। संवाद
अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों की मासिक बैठक में अराजक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए नगर के प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई है। इसके अलावा सब्जी मंडी के पास सालों से बंद पड़े कलवर्ट को खोलने की मांग भी लोगों ने की है।
शनिवार को हुई बैठक में सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने नगर में नालियों के ऊपर बिछाई गई पेयजल लाइनों को हटाने की मांग की। उन्होंने नालियों को साफ कर फागिंग करने की भी मांग की। उनका कहना है कि नगर के अलग- अलग हिस्सों में आए दिन अराजक तत्व उत्पात मचाते हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। रोगियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रत्येक पार्षद को दो-दो स्ट्रेचर उपलब्ध कराने की मांग की गी। उन्होंने एडम्स इंटर कॉलेज से ढूंगाधारा को जाने वाली सड़क को गड्ढा मुक्त करने, यूपी की तर्ज पर किन्नरों के लिए रेट तय करने की भी मांग की है। बैठक में एएस कार्की, भुवन चंद्र पंत, नारायण दत्त पांडे, चंद्र शेखर सिराड़ी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद