फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand to give SE the right to approve GPF

Almora News: जीपीएफ स्वीकृत कराने का अधिकार एसई की देने की मांग

Fri, 12 Sep 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 12 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Demand to give SE the right to approve GPF
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा शक्ति सदन में सिंचाई विभाग उत्तराखंड का दशम प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं संबंध में चर्चा की गई। इस मौके पर समूह ख के अधिकारियों का जीपीएफ स्वीकृत करने का अधिकार अधीक्षण अभियंता को देने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि चीफ इंजीनियर संजीव कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता यांत्रिकी गोकरन सिंह की प्रतिनिधि रितिका पाल, विशिष्ट अतिथि एसई जावेद अनवर ने किया। अधिवेशन अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल और संचालन प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र सिंह नगरकोटी ने किया। इस दौरान अधिवेशन में मौजूद कर्मचारियों ने मुख्य अतिथि से मंडल कार्यालय के स्वीकृत पदों को यथावत रखने की मांग की। उन्होंने जिन जिलों में मंडल कार्यालय के लिए शासकीय भवन उपलब्ध नहीं है वहां मंडल कार्यालय के भवन निर्माण कर की मांग की। मुख्य अतिथि ने उन्हें शीघ्र समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति साथी श्री भुवन चंद पंत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ऑफ सर्किल ऑफिसेज के राजेंद्र सिंह बने प्रांतीय अध्यक्ष
अल्मोड़ा। अधिवेशन के दूसरे सत्र में मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ऑफ सर्किल ऑफिसेज के चुनाव कराए गए। चुनाव अधिकारी महामंत्री मिनिस्टीरियल एसोसिएशन बिशन गिरी, प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड डिप्लोमा यांत्रिक संगठन मनीष की देखरेख में संपन्न कराए गए। इसमें पूर्णानंद नौटियाल को प्रांतीय संरक्षक, विनोद कांत भट्ट, भुवन चंद्र जोशी, धनेश्वरी प्रसाद को वरिष्ठ सलाहकार, राजेंद्र सिंह नगरकोटी को प्रांतीय अध्यक्ष, अजय कुमार गुप्ता को प्रांतीय महामंत्री, भरत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष कुमार को उपाध्यक्ष, नवीन चंद्र चंदोला को प्रांतीय कुमाऊं उपाध्यक्ष, प्रवीण सिंह गुंसाई को प्रांतीय संयुक्त मंत्री, चंद्रवीर सिंह कठैत प्रांतीय संगठन मंत्री गढ़वाल, मुकेश कुमार प्रांतीय संगठन मंत्री कुमाऊं, मनीष चौहान प्रांतीय कोषाध्यक्ष, रमेश पैन्युली प्रांतीय संप्रेषण बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed