फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand to declare Drinking Water Corporation as a government department, protest held

Almora: पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित करने की मांग, दिया धरना

Sat, 21 Feb 2026 02:21 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 21 Feb 2026 02:21 PM IST
सार

अल्मोड़ा में पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित करने समेत अन्य मांगों के लिए निगम के कार्मिकों ने पेयजल निगम निर्माण शाखा अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में धरना दिया।

विज्ञापन
Demand to declare Drinking Water Corporation as a government department, protest held
पेयजल निगम निर्माण शाखा अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरना देते कार्मिक। - फोटो : संवाद

विस्तार

अल्मोड़ा में पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर निगम के कार्मिकों ने शुक्रवार को पेयजल निगम निर्माण शाखा अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर विरोध जताया।

विज्ञापन

धरना स्थल हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पेयजल निगम के राजकीय विभाग घोषित होने तक वेतन, पेंशन का आहरण कोषागार से निर्गत किया जाए। सेंटेज व्यवस्था समाप्त करते हुए कार्मिकों के अधिष्ठान व्यय का एक मुश्त प्रावधान करते हुए सचिव (पेयजल) के निवर्तन पर रखा जाए। प्रत्येक माह की एक तारीख को नियमित रूप से वेतन , पेंशन का भुगतान किया जाए। जब तक निगम के राजकीयकरण अथवा ट्रेजरी के माध्यम से कर्मचारियों को वेतन, पेंशन और अन्य देयकों के आहरण का शासनादेश जारी नहीं किया जाता 21 फरवरी से पांच मार्च तक देहरादून में जिलेवार धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके बाद भी मांगें पूरी न हुई तो छह मार्च से कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को वेतन का जल्द भुगतान करने की मांग की।

विज्ञापन

धरने में ये रहे मौजूद

वहां ईई संजीव वर्मा, सुनील कुमार, देवेंद्र आर्या, दीप चंद्र, अरविंद नेगी, दीपक जोशी, राहुल बिष्ट, दीपक तिवारी, कुंदन अधिकारी, पंकज आर्या, अरुण कठैत, डीएस रावत, साहिल पंत, पंकज जीना, राजेंद्र बिष्ट, दिनेश तिवारी, अर्जुन बिष्ट, अनिल बिष्ट, शुभम जोशी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed