{"_id":"6a5a6a52bf93fa3f340c24fe","slug":"demand-to-change-the-timetable-of-ranikhet-jallali-delhi-bus-service-almora-news-c-232-1-alm1019-146162-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत-जालली-दिल्ली बस सेवा की समय-सारिणी बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत-जालली-दिल्ली बस सेवा की समय-सारिणी बदलने की मांग
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रानीखेत-जालली-दिल्ली रोडवेज बस सेवा के नियमित और यात्रियों के अनुकूल संचालन की मांग को लेकर युवा विकास समिति ईड़ा बाराखाम ने उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक, रानीखेत को ज्ञापन भेजा है। समिति ने कहा कि वर्तमान समय-सारिणी यात्रियों के लिए असुविधाजनक है जिससे क्षेत्र के लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समिति ने ज्ञापन में बताया कि सात-आठ वर्षों के संघर्ष, 31 दिनों के अनशन और आंदोलन के बाद इस बस सेवा को रात्रिकालीन सेवा के रूप में शुरू कराया गया था। हालांकि मौजूदा समय-सारिणी के कारण जालली और आसपास के छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
समिति ने मांग की है कि बस सेवा को पूर्व प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार संचालित किया जाए। ऑनलाइन टिकट बुकिंग की भी व्यवस्था शुरू करने की मांग की है। बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से समय-सारिणी में संशोधन की आवश्यकता स्वीकार की जा चुकी है। ज्ञापन भेजने वालों में हेमंत बिष्ट, तारा बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट शामिल रहे।