फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand of Ukd in Almora

राज्य में केंद्रीय विभागों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों पर स्थानीय बेरोजगारों को मिले नियुक्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Demand of Ukd in Almora
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपते उक्रांद पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के शिष्टमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम नितिन सिंह भदौरिया को सौंपा। इसमें राज्य में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों पर राज्य के बेरोजगार अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि डाक विभाग में मेरिट को नियुक्ति का आधार बताया गया है, जबकि प्रत्येक राज्य में शिक्षा, परीक्षा के अलग मानक होते हैं। इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर मेरिट पर चयन का आधार गलत है। इसी कारण राज्य के पहाड़ी जिलों मेें डाकपाल और डाक वितरक पदों पर बिहार और झारखंड के लोगों को नियुक्ति दी गई है। इन कर्मचारियों को गांव-गांव और घर-घर जाकर काम करना होता है। ऐसे में बाहरी राज्यों के भर्ती कार्मिकों को स्थानीय बोली, भाषा समझने में कठिनाई होगी। बाहरी और मैदानी इलाकों के इन कर्मचारियों को पर्वतीय क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में कार्य करने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। बाहरी प्रदेशों के लोगों की नियुक्ति से स्थानीय बेरोजगारों में हताशा और निराशा है। इससे सरकार के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग की परिधि से बाहर होने वाली नियुक्ति में राज्य स्तर के बेरोजगारों को नियुक्ति देने की मांग उठाई है। उन्होंने चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में की गई नियुक्ति निरस्त करने की मांग है। शिष्टमंडल में उक्रांद के निवर्तमान केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, विधानसभा प्रभारी भानुप्रकाश जोशी, निरंजन तिवारी, दिनेश जोेशी, पुष्पेश पांडे, गिरीश नाथ गोस्वामी, दिनेश जोशी, हरीश चंद्र जोेशी, मुमताज कश्मीरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed