फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand of ReExam

अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को एक और मौका दे शिक्षा विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Demand of ReExam
अल्मोड़ा। न्याय पंचायत ध्याड़ी के पंचायत प्रतिनिधियों ने सीएम और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि कोविड के कारण लॉकडाउन में बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित की गई थी। बाद में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की शेष बची गणित, संस्कृत और बारहवीं की जीव विज्ञान और भूगोल की परीक्षाएं कराई। वहीं कई परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे पाए थे। परीक्षा नहीं दे पाए विद्यार्थियों को बोर्ड ने औसत अंक के आधार पर उत्तीर्ण कर दिया। बोर्ड अब ऐसे बच्चों को अंकों में सुधार के लिए परीक्षा देने का मौका दे रहा है, लेकिन जो शेष परीक्षाएं हुई थी। उनमें शामिल विद्यार्थी जो अनुत्तीर्ण हो गए हैं, उन्हें पुन: परीक्षा देेने का मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी परीक्षा दिलाकर एक और मौका देने की मांग की। उनका कहना है कि ध्याड़ी न्याय पंचायत के अंतर्गत जीआईसी भेटाबड़ौली और चमतोला के दसवीं और बारहवीं के आठ बच्चे जीव विज्ञान और भूगोल के पेपर में फेल हो गए हैं। ज्ञापन भेजने वालों में बबीता भैसोड़ा, राजेंद्र सिंह भैसोड़ा, विमला देवी, भागीरथी, सपना, राकेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed