{"_id":"bee5b2f1db982c2108cd4aef3787da16","slug":"demand-for-the-new-block-kafligar-officer-assigned-to-the-memorandum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए ब्लाक की मांग के लिए काफलीगैर के तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए ब्लाक की मांग के लिए काफलीगैर के तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर में कठपुड़ियाछीना के पृथक ब्लाक न बनने से क्षेत्र के लोगों का गुस्सा सोमवार को सातवें आसमान पर पहुंच गया है। गुस्साए लोगाें ने संघर्ष समिति के बैनर तले काफलीगैर तहसील में जुलूस निकालकर धरना, प्रदर्शन किया। सभा के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कृष्ण कुमार को सौंपा। इसमें उन्होंने लंबित मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
ब्लाक जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में एकजुट लोग सोमवार सुबह नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पृथक ब्लाक की मांग जिले के साथ ही उठी थी। जिला तो वर्ष 1997 में बन गया लेकिन ब्लाक की मांग पिछड़ गई। ब्लाक न खुलने से गांवों का विकास चौपट है। बागेश्वर ब्लाक से क्षेत्र के गांवों की औसत दूरी 45 किमी होने के कारण अधिकारी भी गांव तक नहीं पहुंच आते। ग्रामीणों को भी विकास योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती। क्षेत्र की 40 पंचायतों को मिलाकर नया ब्लाक बनने तक विकास की कल्पना भी अधूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने शासन से ब्लाक खुलने तक एक एडीओ की तैनाती तत्काल करने की मांग की, ताकि लोगों की छोटी समस्याओं का समाधान तत्काल हो सके । मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। आंदोलन में संरक्षक ओमप्रकाश टम्टा, महासचिव कमलकांत मिश्रा, ग्राम प्रधान रेखा देवी, आशा देवी, सरस्वती देवी, पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद, सुंदर सिंह, नंदन सिंह बिष्ट, गोपाल दत्त भट्ट, महेश मिश्रा, कमल मिश्रा, शंभू मिश्रा, गुमान सिंह समेत कई पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन