फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand for repeal of city panchayat

नगर पंचायत निरस्त करने की मांग को लेकर दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Demand for repeal of city panchayat
ौखुटिया में नगर पंचायत के विरोध में नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को नगर पंचायत के विरोध में काले फीते बांधकर नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरना दिया। लोगों ने नगर पंचायत हटाओ, जल जंगल जमीन बचाओ के नारे लगाए। बाद में मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि भौगोलिक व सामाजिक दृष्टि से चौखुटिया नगर पंचायत का गठन ठीक नहीं है। ज्ञापन में कहा गया है कि उनकी आजीविका कृषि से चलती है। इससे उनके हक छिन जाएंगे। लिहाजा नगर पंचायत को निरस्त कर देना चाहिए। वहीं हाथों में नगर पंचायत विरोधी तख्तियां लेकर धरना दे रहे लोगों का कहना था कि उन्हें विश्वास में लिए बिना नगर पंचायत का गठन दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर पंचायत सफाई करने के बाद कूड़ा रामगंगा नदी के किनारे फेंक रही है। इससे पानी भी दूषित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पंचायत के निरस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान फुलई, गनाई, थुधलिया महर, धुधलिया बिष्ट, चादीखेत आदि गांवों से दयाल सिंह मेहरा, विपिन गिरी, गोकुलानंद, योगेश पांडे, दरबान सिंह बिष्ट, भोपाल कुमयां, महेश सिंह, भावना देवी, ललिता देवी, पुष्पा देवी ,तारा देवी, चंपा देवी, उमा देवी, गायत्री देवी, गंगा देवी, मोहनी देवी, कमला, सीमा, पूरन गिरि, चंदन कुमैया, किशन कुमैया, कुंदन सिंह, रामचंद्र नैनवाल, रेखा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed