फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand For Payment in Chanthariya Dwarahat

वन क्षेत्राधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन देते श्रमिकों व फायर वाचर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Demand For Payment in Chanthariya Dwarahat
द्वाराहाट में रेंज दफ्तर में प्रदर्शन करते वन विभाग के दैनिक श्रमिक। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। वन विभाग के दैनिक श्रमिकों, फायर वाचरों को 18 माह से मेहनताने का भुगतान नहीं हुआ है। आक्रोशित श्रमिकों ने सोमवार को वन राजि अधिकारी कार्यालय चंथरिया पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वन प्रभाग अल्मोड़ा के दैनिक श्रमिकों, फायर वाचरों ने बताया कि डेढ़ साल से मेहनताने का भुगतान नहीं किया गया है। मानदेय भी बहुत कम है। घर चलाना और जीवनयापन मुश्किल हो गया है। आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस कारण विभाग के कामकाज पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में कई लोग बहुत मायूस हो चुके हैं। दुकानदारों ने उन्हें उधार सामान देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने रेंजर के माध्यम से डीएम सहित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में चेतावनी दी कि दिवाली से पहले भुगतान नहीं किया गया तो हड़ताल की जाएगा। इस अवसर पर खजान चंद्र, प्रेम सिंह, रमेश चंद्र पांडेय, गणेश सिंह, राजेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, कमल सिंह, मोहन सिंह, पान सिंह, जगदीश आर्या समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed