फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand For No DDA in Almora

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Demand For No DDA in Almora
अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देते सर्वदलीय संघर्ष समिति के पालिकाध्यक्ष प्? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में गठित सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। डीडीए की समाप्ति के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर उन्होंने भवन मानचित्र स्वीकृति संबंधी सभी अधिकार नगर निकायों को देने की मांग की।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे बिना प्रदेश की भाजपा सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में डीडीए लागू कर दिया था। प्राधिकरण के मानकों के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को नए भवनों का निर्माण करने में दिक्कतें आ रहीं हैं। स्थानीय जनता और सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार इसका विरोध कर रही है। इसके बावजूद इसे खत्म नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे साबित होता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित की अनदेखी कर रही है। इसे नहीं सहा जाएगा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी। धरने पर सभासद हेम तिवारी, आनंद बगड़वाल, चंद्रकांत जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, नारायण दत्त पांडेय, मैसन कांडपाल, हेम जोशी, नवीन जोशी, हर्ष कनवाल, पूरन रौतेला, राजीव कर्नाटक आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed