फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand for action against objectionable remarks on Gandhiji

Almora News: गांधीजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sat, 04 Oct 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 04 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against objectionable remarks on Gandhiji
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दीपिका आर्या को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन की एक प्रति एसएसआई हेमा कार्की को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि रानीखेत के परचून व्यवसायी अखिल माहेश्वरी ने गांधीवादियों की पोस्ट पर गोडसे जिंदाबाद लिखने के साथ ही अपशब्दों का प्रयोग किया। कहा कि उक्त व्यक्ति लगातार कांग्रेस की पोस्टों पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर उकसाने की कोशिश करता है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीजी जैसे महानायक की जयंती पर इस तरह की टिप्पणी समाज की धार्मिक व सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली है। ज्ञापन देने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष कांग्रेस चिलियानौला कमलेश बोरा, कुलदीप कुमार समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed