फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Delay in Medical College

कार्यदायी संस्थाओं की खीचातानी में फंस रहा ओटी सड़क निर्माण कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Delay in Medical College
मेडिकल कॉलेज बेस में अधूरा पड़ा आंतरिक सड़क का कार्य।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कार्यदायी संस्थाओं की खींचातानी में मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दो कार्यदायी संस्थाओं के अधूरे कार्यों से ओटी के लिए आंतरिक सड़क निर्माण का कार्य लटका हुआ है। सड़क के लिए रिटर्निंग वॉल का कार्य भी अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसी तरह कॉलेज में कार्य अधूरे रहे तो यहां एनएमसी के निरीक्षण में मान्यता का संकट भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज लगातार एनएमसी की मान्यता के लिए जूझ रहा है। फैकल्टी की ओर हर किसी का ध्यान है, लेकिन अधर में लटके यहां के कार्यों पर किसी का ध्यान नहीं है। मेडिकल कॉलेज में तमाम कार्य अब तक पूरे न होने से मान्यता का रोड़ा लग सकता है। बेस स्थित कॉलेज में ओटी समेत अन्य अनुभाग को जाने वाली सड़क अब तक पूरी नहीं हो सकी है। दोनों कार्यदायी संस्थाओं की खींचातानी के बीच कार्य अधूरा है। जानकारी के अनुसार आंतरिक सड़क का कार्य पेयजल निगम के पास है। निर्माण निगम के अधिकारियों का कहना है कि इमारतों का प्रथम एलओपी का कार्य वह पूरा कर चुके हैं। जबकि सड़क और रिटर्निंग वॉल का कार्य पेयजल निगम का है। उधर पेयजल निगम के अधिकारियों का कहना है कि 300 मीटर मोटरमार्ग में वह अधिकतर कार्य पूरा कर चुके हैं। इमारतें ऊंची है, उसके आधार पर निर्माण निगम लेवल बताए वह कार्य शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

ओटी में नहीं हो सकी हाइजेनिक फ्लोरिंग
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में ओटी का कार्य भी अब तक पूरा नहीं हो सका है। ओटी में फिलहाल हाइजेनिक फ्लोरिंग नहीं हो सकी है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में एनएमसी का निरीक्षण होने पर अधूरे कार्य मान्यता में दिक्कतें खड़ी कर सकते हैं। निर्माण निगम के एई ललित पंत ने बताया कि ओटी में हाइजेनिक फ्लोरिंग के लिए ऑर्डर दिया है। दो से तीन दिनों में सामग्री पहुंचेगी, एक सप्ताह के बीच हाइजेनिक फ्लोरिंग कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी ओर से भवन समेत प्रथम एलओपी का कार्य पूरा हो चुका है। सड़क और रिटर्निंग वॉल का कार्य हमारा नहीं है। लेवल और रोड का एलाइमेंट दूसरी संस्था करेगी। बिल्डिंग का रिटर्निंग वॉल हम बना चुके हैं। सड़क का उनका काम है।

- ललित पंत सहायक अभियंता निर्माण निगम।
सड़क का अधिकतर कार्य हम कर चुके हैं। सीवर लाइन के कारण भी कुछ सड़क का कार्य प्रभावित रहा। बिल्डिंग काफी ऊंची है जिसके लिए निर्माण निगम लेविल तय कर रिटर्निंग वॉल पूरी बनाएं, इसके हिसाब से हम फिलिंग करेंगे। और सड़क का कार्य पूरा करेंगे।
- हरीश प्रकाश, परियोजना प्रबंधक पेयजल निगम।
निर्माण कार्यों के संबंध में दोनों संस्थाओं से बात कर ली गई है, जिसका जो काम होगा वह करवाएंगे। जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा।
- डॉ. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed