फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Degat today announced the closing market

आज देघाट बाजार बंद करने का ऐलान

Mon, 16 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 16 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

देघाट क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मल्ला चौकोट विकास संघर्ष समिति के बैनर तले ग्राम प्रधान ईश्वरी दत्त बहुगुणा सहित पांच लोगों का अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने मंगलवार को देघाट बाजार बंद कराने का ऐलान किया।

प्रधान ईश्वरी दत्त बहुगुणा, चंद्रप्रकाश भरतोला, चंदन सिंह मनराल, हरीश सिंह रावत, महेश चंद्र जोशी  अनशन पर डटे हैं। उनके स्वास्थ्य में भी गिरावट आने लगी है। अनशनकारियों के समर्थन में अंबा दत्त बलौदी, मुकेश मेहता, यशवंत सिंह, घनानंद, महेश चंद्र, उमेश चंद्र, रघुवर सिंह, हरी दत्त, चंदन सिंह, चतुर सिंह ने धरना दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन प्रशासन लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों की मांगें शीघ्र पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याएं हल नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। इधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. एसके विश्वास ने अनशन स्थल पर जाकर अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed