फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Defence Property Office inaugated in Ranikhet

रानीखेत कैंट के लिए मील का पत्थर साबित होगा रक्षा संपदा का उप कार्यालय: भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Defence Property Office inaugated in Ranikhet
रक्षा संपदा विभाग के उप कार्यालय का उद्धाटन करते केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक नै? - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में रक्षा संपदा विभाग के उप कार्यालय का शुभारंभ हो गया है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि यह कार्यालय रानीखेत कैंट के लिए मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय नागरिकों को दाखिल खारिज सहित तमाम समस्याओं के लिए अब बरेली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। छावनी क्षेत्र के 20 लाख नागरिकों को इस कार्यालय का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छावनी क्षेत्र के नागरिकों की हर समस्या के समाधान का प्रयास कर रही है। भूमि का प्रबंधन अब रानीखेत उप कार्यालय से ही होगा। रक्षा संपदा महानिदेशक ने भी प्राथमिकताएं बताई।
विज्ञापन

सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने रानीखेत क्षेत्र की हर समस्या के निराकरण के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। रक्षा संपदा महानिदेशक अजय कुमार शर्मा ने कहा कि कैंट क्षेत्र की हर समस्या दूर होंगी, भूमि संबंधी समस्याओं का निराकरण यहीं से होगा। कहा कि दो रक्षा संपदा कार्यालय खुले हैं। रक्षा क्षेत्र में आईटी और जीआईएस के माध्यम से कार्य किए जा रहे हैं। ड्रोन तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि छावनी क्षेत्र के नागरिकों को अब बरेली के चक्कर नहीं काटने पड़ेेंगे। मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भूमि का प्रबंधन यहीं से होगा। डीओ देहरादून और रानीखेत दोनों का कार्यभार देखेंगे। दाखिल खारिज, लीज नवीनीकरण के कार्य अब यहीं से होंगे। वहां पर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, छावनी निदेशक डीएन यादव, संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, सीईओ एनके पांडेय आदि थे।
विज्ञापन

1.61 एकड़ भूमि छावनी परिषद के पास
रानीखेत। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि 17.99 एकड़ भूमि रक्षा मंत्रालय के पास है। जिनमें से 1.61 एकड़ भूमि सिर्फ छावनी परिषद के अधीन है। इससे कुमाऊं के अधिकांश छावनी परिषद के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्हें अब बरेली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। छावनी क्षेत्र के लोगों को दाखिल खारिज, भवन मरम्म्त सहित तमाम कार्यों में भारी परेशानी होती है। कहा कि छावनी परिषद में भी अब नगर पालिका की तरह सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘कांग्रेस के मित्र भी आए हैं’
रानीखेत। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे अजय भट्ट का यहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भट्ट ने भी चिर परिचितों का नाम लेकर सभी को साधने का प्रयास किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। भट्ट ने कहा कि यह अच्छी परंपरा है। इससे विकास कार्यों को और भी बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed