{"_id":"63d56b0a2b9e60491a62f0fd","slug":"deep-mahotsava-in-baijnath-dham-garud-news-hld489746927-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बैजनाथ धाम में दीप महोत्सव में जले तीन हजार दिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बैजनाथ धाम में दीप महोत्सव में जले तीन हजार दिये
विज्ञापन
बैजनाथ धाम में दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चें
- फोटो : GARUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। डीएम अनुराधा पाल की पहल पर बैजनाथ धाम में पहली बार वसंत पंचमी पर्व पर दीप महोत्सव का आयोजन हुआ। पर्यटन विभाग और नगर पंचायत गरुड़ ने बैजनाथ मंदिर परिसर में शाम को 3000 दीये जलाकर भोले बाबा की आरती की।
डीएम अनुराधा पाल ने बैजनाथ धाम में दीप महोत्सव का शुभारंभ किया। दीप महोत्सव और गंगा आरती देखने दूरदराज से सैकड़ों लोग पहुंचे थे। सांस्कृतिक मंच पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
जूनियर हाईस्कूल चौरसों के बच्चों ने कुमाऊंनी परिधान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। वहां पर सीडीओ संजय सिंह, बीडीओ केडी जोशी, डीडीओ संगीता आर्या, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, रेंजर श्याम सिंह करायत नगर पंचायत अध्यक्ष आरके जोशी आदि थे।
विज्ञापन
बैजनाथ धाम में हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार
गरुड़ (बागेश्वर)। उत्तरायणी मेला कमेटी बैजनाथ ने वसंत पंचमी पर पहली बार बैजनाथ धाम में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कराया। कमेटी के अध्यक्ष नवीन ममगई ने बताया कि कमेटी ने पहली बार मंदिर परिसर में उपनयन संस्कार कार्यक्रम रखा। उन्होंने बताया कि अगली बार वसंत पंचमी पर्व पर जनेऊ संस्कार को और विस्तृत रुप दिया जायेगा। वहां पर दीवान आर्य, भुवन जोशी, किसन गिरी, मनोज बोरा आदि थे।