फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death of primary teacher in dubious circumstances

प्राथमिक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 05 May 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Fri, 05 May 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन

 विकासखंड धौलादेवी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय जिगोली तोली में कार्यरत सहायक अध्यापक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्ली नाली निवासी सुरेंद्र लाल टम्टा पुत्र धनीराम जिगोली तोली में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनका कमरा भनोली कस्बे में था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात लगभग दस बजे तक लोगों ने उन्हें कस्बे में ही देखा। शुक्रवार सुबह जब अध्यापक विद्यालय नहीं पहुंचे तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। भनोली कस्बे के समीप एक होटल के पीछे किसी राहगीर ने शव देखा और सूचना लोगों को दी। लोगों ने राजस्व उप निरीक्षक नवीन सनवाल को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने पर तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा, राजस्व उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद आर्य, दीप तिवारी, चंद्र शेखर कांडपाल सहित राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। शिक्षक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है। राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed