फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death of Hukum Singh

पूर्व विधायक मदन बिष्ट के पिता के निधन पर शोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Death of Hukum Singh
पूर्व विधायक मदन बिष्ट को सांत्वना देने पहुंचे विधायक कुंजवाल, करन माहरा और अन्य। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व विधायक मदन बिष्ट के पिता स्व. हुकुम सिंह बिष्ट का रविवार शाम दिल्ली में निधन हो गया था। वह 86 वर्ष के थे। स्व. हुकुम रक्षा लेखा विभाग भारत सरकार के सीनियर ऑडिटर पद से सेवानिवृत्त थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह दिल्ली से यहां बग्वालीपोखर में उनके आवास पर लाया गया।
विज्ञापन

बग्वालीपोखर से शवयात्रा उनके पैतृक श्मशान घाट कनलगांव पहुंची। जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र मदन बिष्ट और छोटे पुत्र राजेंद्र सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, रानीखेत विधायक करन माहरा, पूर्व विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, ताड़ीखेत के ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, द्वाराहाट प्रमुख दीपक किरौला, नारायण रावत आदि संवेदना देने पहुंचे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, द्वाराहाट के ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी, चौखुटिया गोपाल मासीवाल, प्रदेश कांग्रेस सदस्य राजेंद्र किरौला, गणेश कांडपाल, दीपक बिष्ट आदि ने भी पूर्व विधायक बिष्ट के पिता के निधन पर गहरी संवेदना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक मदन बिष्ट के पिता के निधन पर शोक
अल्मोड़ा। द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट के पिता हुकुम सिंह बिष्ट के निधन पर सोमवार को अल्मोड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक सभा की। जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी हुकुम के निधन पर शोक जता उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शोकसभा में जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, सेवादल जिलाध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed