{"_id":"616489cf8ebc3e6296746b48","slug":"death-by-sucide-in-ranikhet-ranikhet-news-hld4410952163","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय पिट के अंदर रस्सी के सहारे झूलता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय पिट के अंदर रस्सी के सहारे झूलता मिला युवक का शव
विज्ञापन
मृतक योगेश
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एक हफ्ता पूर्व निकटवर्ती किलकोट गांव से लापता युवक का शव गांव में ही एक निर्माणाधीन भवन के शौचालय पिट के अंदर रस्सी के सहारे झूलता मिला। शव काफी सड़-गल चुका था। राजस्व पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। किलकोट गांव निवासी 23 वर्षीय योगेश तीन अक्तूबर की रात 11 बजे घर से लापता हो गया था। सुबह जब परिजनों ने कमरा देखा तो योगेश को वहां न पाकर वह परेशान हो गए। परिजनों ने यहां राजस्व पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रविवार शाम फिर परिजन और ग्रामीण योगेश की ढूंढ कर रहे थे। इसी बीच गांव में एक निर्माणाधीन भवन के शौचालय पिट के अंदर योगेश का शव रस्सी के फंदे के सहारे झूलता मिला। शव काफी सड़ गल चुका था। बताया जा रहा है कि मृतक ने निर्माणाधीन भवन में मजदूरी का कार्य भी किया था।
विज्ञापन
देर शाम ही सूचना के बाद वहां राजस्व पुलिस पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। सदर पटवारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।