{"_id":"61c0c77d64c21e477c74abd2","slug":"death-by-monoxide-almora-news-hld4482710144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लगने से गंभीर महिला की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लगने से गंभीर महिला की हालत में सुधार
विज्ञापन
Death by Monoxide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोयले की गैस लगने से गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती महिला मीना देवी की हालत में सुधार आ गया है। डॉक्टरों के अनुसार मीना देवी की हालत अब खतरे से बाहर है।
हवालबाग ब्लॉक के सिरकोट निवासी किशन राम और उनकी पत्नी मीना देवी को शनिवार रात कोयले की गैस लग गई थी, जिसमें किशन की मौत हो गई थी और मीना की हालत गंभीर हो गई थी। घटना का पता लोगों को रविवार सुबह चला था जब उन्होंने सुबह नौ बजे तक घर के दरवाजे नहीं खोले। अनहोनी का डर होने पर जब पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई हरकत नहीं हुई।
इसके बाद दरवाजे को तोड़कर जब पड़ोसी अंदर घुसे तो देखा कि पति-पत्नी दोनों बेसुध पड़े थे। पूरे घर से गैस की महक आ रही थी। दोनों को 108 सेवा की मदद से अल्मोड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशन ने दम तोड़ दिया था। मीना को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. कुसुमलता ने बताया कि मीना की हालत में सुधार है। डॉक्टरों के प्रयास से अब वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
कोयला जलाने पर बरतें ये सावधानियां
- कमरे में अंगीठी को जलती छोड़कर न सोएं।
- अंदर की हवा को बंद करके बिल्कुल न रखें।
- अंगीठी के सामने बैठते समय खिड़की खोल दें।
- सोते समय अंगीठी में कोयले या लकड़ियां कतई न लगाएं।
- आग सेकने के बाद अंगीठी किसी अन्य कमरे या खुले में रख दें।