फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death By Covid in Almora

जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वाले 118 मृतकों के परिजनों को मिला मुआवजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Death By Covid in Almora
Death By Covid in Almora
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण की दर काफी हद तक घटने के बाद बुधवार को जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला। कोरोना की तीन लहरों में कई लोगों की मौत हुई थी। मृतकों के परिजनों को सहारा देने के लिए सरकार हर मृतक के परिवार को 50 हजार रुपये का मुआवजा दे रही है। अल्मोड़ा जिले में कुल 162 लोगों की मौत कोरोना से हुई थी, इनमें से 118 परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका है।
विज्ञापन

कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जोशी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से जिले में कुल 162 लोगों की मौत हुई। इनके परिवारों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने उनके परिजनों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देना निर्धारित किया था। स्वास्थ्य विभाग के पास ऐसे कोरोना मृतकों की सूची थी जिसे जिला प्रशासन को भेजा गया। जिला प्रशासन ने भी सत्यापन के बाद सूची मुख्यालय को भेजी, जिसके आधार पर मुआवजे के लिए आवेदन करने वाले 118 परिवारों को मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है। कुछ अन्य परिवारों ने भी आवेदन किया था, जिनकी प्रक्रिया गतिमान है जबकि कुछ लोगों ने आवेदन ही नहीं किया है। आवेदन मिलने के बाद उन्हें भी मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed