फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death by Corona

कोराना संक्रमित होने से लोहारी गांव के बीएसएफ जवान ने मणिपुर में दम तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Death by Corona
गरुड़ (बागेश्वर)। मणिपुर में तैनात लोहारी गांव निवासी बीएसएफ के 45 वर्षीय हवलदार का रविवार को निधन हो गया। वह कोराना संक्रमित थे। उनके चचेरे भाई ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जवान की दोनों किडनियां खराब हो गईं थीं। वह कोरोना से पॉजिटिव भी था। बीएसएफ के अधिकारियों ने परिजनों को निधन की सूचना दे दी है। शव घर न भेजने के कारण हवलदार के परिजन मणिपुर को रवाना हो गए हैं। जवान के दो बालिग बच्चे हैं। जवान जनवरी में घर आया था। जवान के निधन पर जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी, ग्राम प्रधान लोहारी गोपाल राम, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवकी नंदन जोशी आदि ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed