{"_id":"57375b0d4f1c1b5c6891997e","slug":"dead-body-found-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिमौला जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिमौला जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 14 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व पुलिस ने बिमौला के जंगल में एक युवक की लाश बरामद की है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना स्थल के पास जहरीले पदार्थ की खाली शीशी, प्लास्टिक का गिलास और पानी की खाली बोतल भी मिली है। अनुमान है कि युवक की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए मोरचरी में रखा है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार पीडी सनवाल ने बताया कि ग्रामीणों ने बिमौला गांव के जंगल में एक गधेरे में कोई शव पड़ा होने की सूचना दी। राजस्व निरीक्षक आनंद बल्लभ कांडपाल, उप निरीक्षक राजेश आर्या आदि कर्मियों को मौके पर भेजा गया। श्री सनवाल ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 साल प्रतीत होती है। शरीर में कपड़े के नाम पर केवल अंडर वियर ही था। सफेद, नीली, स्लेटी धारीदार कमीज और नीली, सफेद रंग की जींस पास में ही रखी थी। कमीज के कॉलर में एमके टेलर आरकेटी लिखा लोगो चिपका है। नायब तहसीलदार ने बताया कि शव से कुछ दूरी पर जहर की खाली शीशी, गिलास और पानी की खाली बोतल भी मिली है। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करके शिनाख्त के लिए मोरचरी में रखा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन