फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sharp Turn In Road May occur Accidents

Almora News: बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है चिलियानौला का अनियंत्रित मोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sharp Turn In Road May occur Accidents
चिलियानौला का तीव्र मोड़। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली-चिलियानौला का तीव्र मोड़ किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। इस मोड़ पर कई बार चिलियानौला और गनियाद्योली क्षेत्र से आने वाले वाहन आपस में भिड़ चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने तीव्र मोड़ की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पूर्व में चिलियानौला के लिए ट्रांजिट कैंप के पास से सेना की कच्ची सड़क से वाहन होकर गुजरते थे लेकिन एक दशक पूर्व सेना ने इस कच्ची सड़क को सिविल वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। क्षेत्रवासियों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने चिलियानौला के लिए गनियाद्योली मार्ग से विशुवा गांव के ऊपर लिंक मार्ग बनाया जिसे बाद में पक्की सड़क का रूप दे दिया गया। मोड़ की चौड़ाई काफी कम है, गनियाद्योली और रानीखेत से आने जाने वाले वाहनों का पता नहीं चल पाता।
विज्ञापन

कई बार वाहन आपस में भिड़ जाते हैं। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान कवींद्र सिंह कुवार्बी, वरिष्ठ व्यापारी विपिन शर्मा आदि ने बताया कि कई बार लोनिवि से मोड़ की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया है। क्षेत्रवासियों ने लोनिवि से इस मोड़ को व्यवस्थित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed