फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dance competition raised bang

नृत्य प्रतियोगिता में मचाया धमाल

Mon, 15 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 15 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dance competition raised bang

कूर्मांचल एकेडमी के जूनियर ब्लॉक की नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने धमाल मचाया। दो अलग-अलग ग्रुपों में हुई एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले ग्रुप में तनिष्क राज और दूसरे ग्रुप में मुस्कान बिष्ट ने बाजी मारी।

विज्ञापन


नर्सरी से केजी तक के ग्रुप में तनिष्क राज ने पहला, सांची वर्मा ने दूसरा और वैदंतिका वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। कक्षा दो और तीसरी कक्षा के बच्चों की प्रतियोगिता में मुस्कान बिष्ट प्रथम, आंद्रिका लोहनी द्वितीय और आरूष पवार तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अतिथि कर्नल राज दीवान, अंजू दीवानश् मीता बिष्ट, कल्पना पांडे थे। स्कूल की निदेशक मधु खाती ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने को इस प्रकार के कार्यक्रम जरूरी हैं। पढ़ाई के साथ ही छात्र-छात्राएं अन्य गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लें। प्रतियोगिता के निर्णायक पूनम नेगी और मीनाक्षी पाठक थीं। संचालन सुधा बिष्ट और बीना बिष्ट ने किया। इस मौके पर हेड मास्टर केके पंत, विनोद भट्ट, मधुलिका स्टीफन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed