{"_id":"2f6880716da7a57b6c908daf56763b55","slug":"daak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में उलझा रहा डाक विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में उलझा रहा डाक विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरखाली डाकघर में धोखाधड़ी के मामला उजागर हुए पांच दिन हो गए, लेकिन विभागीय अफसर न तो लोगों का पैसा लौटाने का पुख्ता आश्वासन दे रहे हैं न ही आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। विभाग जांच के बाद ही कदम उठाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
पोखरखाली में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) महिला कर्मी पर लाखों की गबन का आरोप है। क्षेत्र के पालिका सभासद श्याम पांडे ने पोखरखाली स्थित डाकघर के उपभोक्ताओं के खातों में हुई लाखों की गड़बड़ी के पांच दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न कराने पर रोष जताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सुस्त गति से की जा रही जांच से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। धोखाधड़ी के शिकार हुए ग्राहकों को उनका पैसा वापस दिया जाना चाहिए। यदि जल्द जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन को बाध्य होगी। इधर प्रधान डाकघर के अधीक्षक डीएस राणा ने कहा कि ग्राहकों के खातों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद महिला खिलाफ के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन