{"_id":"5fc629d58ebc3e1a264453d9","slug":"customers-gathered-in-banks-after-three-days-holidays-almora-news-hld4057669137","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद खुले बैंकों में उमड़े ग्राहक, एटीएमों में लगी रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद खुले बैंकों में उमड़े ग्राहक, एटीएमों में लगी रही लाइन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तीन दिन की छुट्टी के बाद चौथे दिन मंगलवार को खुले बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों के विभिन्न काउंटरों में ग्राहकों की लाइन लगी रही। सहालग सीजन के चलते बैंकों में इन दिनों काफी संख्या में ग्राहक आ रहे हैं।
बैंक शनिवार, रविवार, सोमवार को अवकाश के चलते बंद रहे। मंगलवार की सुबह बैंक खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही ग्राहक बैंक में पहुंचने लगे थे। बैंक के कैश काउंटर समेत अन्य काउंटरों में ग्राहकों की लाइन लगी रही।
बैंकों में नकदी जमा करने, निकासी, पास बुक में इंट्री, चेक बनाने, ड्राफ्ट बनाने समेत अन्य कार्यों के लिए काफी संख्या में ग्राहक पहुंचे थे। बैंकों में भीड़ अधिक होने पर कई ग्राहकों ने एटीएमों से नकदी निकाली।
विज्ञापन
कुछ एटीएमों में नकदी खत्म हो गई। जिससे ग्राहकों को दिक्कतें भी हुईं। बैंकों में भीड़ अधिक होने के कारण कई बार सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हुआ। संवाद