फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural programs shout at the Nanda festival

नंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम 

Wed, 19 Sep 2018 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 19 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs shout at the Nanda festival
नंदा महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

 नंदा महोत्सव में दिन में मेला तो रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। चंद वंशज पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने मंदिर में देर रात तक विधि विधान से पूजा की।              

विज्ञापन


बुधवार दिन में भल ईजा प्रतियोगिता हुई जिसमें कई महिलाओं नेश नृत्य प्रस्तुत किए और साथ ही कुमाऊंनी कहावतें आदि भी सुनाईं। इस मौके पर महिला दर्शकों के साथ सवाल-जवाब भी किए गए। महिलाओं की अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेला देखने के लिए मंदिर और मेला परिसर में लोगों की काफी भीड़ रही। इससे पूर्व मंगलवार रात को विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था धारानौला के कलाकारों ने छपेली, न्योली गीतों पर नृत्य के अलावा टी-20 नाटक की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


गायक ललित मोहन बिष्ट, शेखर सिजवाली, धीरज कनवाल और पूजा गोस्वामी की टीम ने मोहना तू बैठि रैछे म्यर दिल मां..., हिट दगड़ी कमला अल्माड़ में मेरो बंगला..., ओ लाली ओ लाली हो हसिया...पधानी लाली त्वील धारो बोला गीतों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा गढ़वाली गीतों पर भी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर कुमाऊंनी और हिंदी गायन प्रतियोगिता के परिणामों की भी घोषणा की गई। हिंदी सीनियर वर्ग में सरिता भंडारी, अरुण तिवारी, प्रियंका भट्ट और हिंदी जूनियर वर्ग में आयुषि परिहार, नैना बिष्ट तथा क्षितिज भोज ने क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं कुमाऊंनी गायन सीनियर वर्ग में रमेश बहुगुणा, रेनू, दीवान राम तस्त्रत्त्था जूनियर वर्ग में नेहा आगरी, अनुष्का और काव्या गुरुरानी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पीतांबर पांडे और पूरन रौतेला ने पुरस्कार प्रदान किए।  निर्णायक हेम पांडे औरअनिल सनवाल थे। इधर कल्याणिका डोल आश्रम से पहुंची बच्चों की टीम ने मंच में संस्कृत में कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक मनोज सनवाल, तारा चंद्र जोशी, एलके पंत, केवल सती, लता तिवारी, प्रीति बिष्ट सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed