फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural programme orgnised in district.

Almora News: तेरा लहंगा कि भलौ छाजि रौ...

Sat, 28 Oct 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme orgnised in district.
अल्मोड़ा। जीआईसी मैदान में आयोजित कुमाऊं महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। श्वेता मेहरा समेत कई लोककलाकारों ने कुमाऊंनी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इनकी धुन पर कई दर्शकों की टोली झूम उठी।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में आयोजित महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ विधायक मनोज तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव हमारी संस्कृति को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजक मंडल को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान लोकगायक इंदर आर्या ने तेरो लहंगा कि भलौ छाजि रौ सहित कई गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

लोकगायक मनोज आर्या ने हे दुर्गा है काली तेरी जय जयकार हो गीत गाया। वहीं प्रसिद्ध कलाकार श्वेता ने मनमोहक नृत्य पेश कर खूब धमाल मचाया। उनके साथ दर्शकों ने जमकर नृत्य किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। देर रात तक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। इसका आनंद लेने के लिए दर्शक जुटे रहे। वहां पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कवियों ने लूटी वाहवाही
अल्मोड़ा। महोत्सव में कई कवियों ने भी अपनी रचनाओं से वाहवाही लूटी। हर्ष काफर, पूरन जोशी, कंचन जोशी, ललित पांडे, गुंजन गायत्री, डॉ. कुमार धीरेंद्र, प्रीति जोशी, कान्हा जोशी, धर्म सिंह नेगी, विश्वास टम्टा आदि कवियों ने कविता और शायरी सुनाकर दर्शकों को गुदगुदाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed