{"_id":"65f885f9c0318219d7073ee0","slug":"cultural-programme-orgnised-in-district-almora-news-c-232-1-alm1001-109680-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: देघाट देवी मंदिर में चैत्राष्टमी मेले में रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: देघाट देवी मंदिर में चैत्राष्टमी मेले में रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Mon, 18 Mar 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
मौलेखाल। देघाट देवी मंदिर में 16 अप्रैल को चैत्राष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष किशन सिंह मैठानी ने कहा कि मंदिर में भव्य मेला लगेगा। कलाकार यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या का भी आयोजन होगा। बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और माता के डोले के साथ मंदिर पहुंचेंगे। पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था के लिए मदद ली जाएगी। बैठक में सुरेंद्र गोयल, विरेंद्र रावत, नारायण बंगारी, अशोक तिवाड़ी, पूरन रजबार, अशोक अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन