{"_id":"65ecab2613fac6162a0cda27","slug":"cultural-programme-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-109277-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शिवरात्रि महोत्सव में बिखेरे संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शिवरात्रि महोत्सव में बिखेरे संस्कृति के रंग
Sun, 10 Mar 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जै मां नंदा सुनंदा सांस्कृतिक कला समिति रौनडाल की ओर से क्षेत्र में आयोजित शिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन विधायक मनोज तिवारी ने किया। महोत्सव में संस्कृति विभाग और सूचना विभाग के कलाकरों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी। उन्होंने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रमों का आनंद लेने बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। देर रात तक कार्यक्रम चलते रहे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मोहन राम, देव सिंह, साकुली देवी, गोपाल सिंह, कुंवर सिंह, प्रेमा देवी, रमा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन