फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural programme.

ऐतिहासिक जेल में धूमधाम से मनाई भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
अल्मोड़ा जेल परिसर के नेहरू वार्ड में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर देश भक्ति कार्यकम - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अगस्त क्रांति दिवस पर ऐतिहासिक अल्मोड़ा जेल परिसर के नेहरू वार्ड में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पंडित नेहरू समेत अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि और अन्य लोगों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंगल दीप विद्यालय की प्रबंधक मनोरमा जोशी ने कहा कि सभी को अपने हृदय में संकल्प लेकर देश हित के लिए काम करना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की याद में अगस्त क्रांति दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि नौ अगस्त का दिन भारत छोड़ो आंदोलन की अगस्त क्रांति में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सेनानियों को याद करने का दिन है।
विज्ञापन

एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए देशभक्ति और देश के विकास में योगदान दे सकता है। वक्ताओं ने कहा कि इस जेल में जवाहर लाल नेहरू, बद्रीदत्त पांडे, हरगोविंद पंत, सैयद अली जहीर, खान अब्दुल गफ्फार खान, दुर्गा सिंह रावत समेत अन्य क्रांतिकारी नेता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, मंगल दीप स्कूल, मानस पब्लिक स्कूल, कूर्मांचल एकेडमी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मंगल दीप स्कूल के मूकबधिर बच्चों ने भी देश भक्ति गीत, नृत्य पेश किया। संचालन गिरीश मल्होत्रा ने किया। कार्यक्रम में डीडीओ, केएन तिवारी, जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कुसुमलता, तहसीलदार कुलदीप पांडे, रेडक्रॉस के चेयरमैन मनोज सनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, हयात रावत, पीसी तिवारी आदि थे।

जेल रेडियो से जेल परिसर की दिनचर्या की दी जानकारी
अल्मोड़ा। कारागार प्रशासन ने जेल रेडियो का आयोजन कर जेल परिसर की दिनचर्या की जानकारी दी। जेल अधीक्षक जयंत पांगती ने कहा कि आज परिस्थितियां पूर्व की अपेक्षा काफी बदल गई हैं। उन्होंने जेल के बारे में कहा कि यह बंदी गृह न होकर सुधार गृह है। यहां अपराधियों को स्वसुधार के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed