फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural programme.

मोहर्रम पर नगर में निकला ताजियों का जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
ताजिया निकालते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। माहे मोहर्रम की दसवीं तारीख यानी यौमे आशूरा पर मंगलवार को या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। नगर में ताजियों का जुलूस निकल गया। जुलूस में शामिल लोग ढोल-ताशे बजाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह अखाड़ों का आयोजन हुआ जिसमें अखाड़ेबाजों ने कई करतब दिखाए।
विज्ञापन

नगर के नियाजगंज, भ्यारखोला, लाला बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार मोहल्लों में बनाए गए ताजिए नियाजगंज पहुंचे। शाम को यहां से ताजियों का जुलूस निकला। थाना बाजार के इमामबाड़ा में जुलूस और अखाड़ेबाजी का समापन हुआ। जुलूस में शामिल मुस्लिम समाज के लोग ढोल-ताशे बजाते चल रहे थे। जुलूस के दौरान बाजार में कई स्थानों पर अखाड़ों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नियाजगंज, भ्यारखोला, लाला बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार में ताजिए बनाए गए थे। ताजियों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। देर रात ताजियों का जुलूस करबला को रवाना हुआ। वहीं इन्हें दफनाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर शरबत, चाय आदि का इंतजाम किया गया था। ताजियों के जुलूस में अंजूमन सेवा समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष उमर हुसैन, इसरार अहमद, नासिर हुसैन, एन अली, यूसूफ तिवारी, उमर हुसैन, मो. हनीफ, नूर अकरम खान, एमडी खान समेत काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed