फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural contest of schoolchildren

नंदा महोत्सव के तहत स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता

Fri, 09 Sep 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 09 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर स्थित नंदा देवी मंदिर में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव जारी है। मंदिर में सुबह-शाम पूजा, अर्चना चल रही है, वहीं महोत्सव के तहत उन्नयन संस्था की तरफ से स्थानीय विद्यालयों के बच्चों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने लोक नृत्य, गीतों के माध्यम से समां बांध दिया।

विज्ञापन


जै बोला जै भगोती नंदा, नंदा ऊंचा कैलाश की जय जैसे लोकगीतों को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। प्रतियोगिता जूनियर, सीनियर वर्ग के आधार पर चली, निर्णायक की भूमिका पत्रकार विमल सती, संदीप गोरखा ने निभाई, जबकि संचालन एलएम चंद्रा ने किया। दूसरी तरफ महोत्सव के तहत खेल प्रतियोगिताएं भी जारी हैं।
विज्ञापन


हॉकी, कैरम, लूडो प्रतियोगिताएं चल रही हैं। बच्चों, महिलाओं के बीच तमाम प्रतियोगिताएं भी होंगी। कैरम प्रतियोगिता के डबल्स में ललित बिष्ट, केवलानंद ने ललित नेगी, रसूल बख्श की जोड़ी को हराया। कदली वृक्ष के माध्यम से मां नंदा-सुनंदा की भव्य मूर्तियों का निर्माण कार्य चल रहा है। सुबह शाम मंदिर में पूजा, अर्चना, दोपहर में भजन, कीर्तनों का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed