फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crowds of devotees gathered in temples on Ashtami-Navami

अष्टमी-नवमी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered in temples on Ashtami-Navami
अल्मोड़ा। शनिवार को शारदीय नवरात्र की अष्टमी और नवमी दोनों एक साथ मनाई गई। अष्टमी-नवमी पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दुर्गा पंडालों में हवन यज्ञ हुआ। लोगों ने घरों में कन्या पूजन कर नवरात्रि व्रत का उद्यापन किया।
विज्ञापन

नगर के नंदादेवी मंदिर, त्रिपुरासुंदरी, शीतलादेवी, उल्कादेवी, बानड़ीदेवी मंदिरों समेत कई अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा कर मां से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

नगर के चौघानापाटा, नंदादेवी, गंगोला मोहल्ला, राजपुरा, लक्ष्मेश्वर, दूंगाधारा समेत अन्य दुर्गा पंडालों में दुर्गा मां की पूजा हुई। दुर्गा पंडालों में हवन यज्ञ किया गया। घर-घर में लोगों ने कन्या पूजन कर नवरात्रि व्रत का उद्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर महानवमी के दिन हवन के बाद कन्या पूजन किया जाता है। जिसमें दो से 10 वर्ष तक आयु की कन्याओं का पूजन किया जाता है। अष्टमी-नवमी पर कन्याओं को अपने घरों में पहले जिमाने के लिए लोगों में होड़ मची रही।

कोरोना महामारी के चलते लोगों को कन्या पूजन के लिए आसानी से कन्याएं नहीं मिलीं। जागरूक अभिभावकों ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कन्याओं को पूजन के लिए दूसरे घरों में नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed