{"_id":"6afcaeb407346ed2df01052b","slug":"crowd-of-passengers-gathers-at-the-roadways-bus-stand-almora-news-c-232-1-alm1020-151143-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रोडवेज बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़
Wed, 18 Nov 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दिवाली का त्योहार मनाने के लिए घर और गांव पहुंचे प्रवासियों की वापसी का सिलसिला जारी है। महानगरों और बाहरी राज्यों में नौकरी एवं व्यवसाय करने वाले लोग त्योहार संपन्न होने के बाद अपने कार्यस्थलों की ओर लौटने लगे हैं। मंगलवार को भी जिला मुख्यालय के बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली।
विभिन्न ग्रामीण और मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाली बसें यात्रियों से खचाखच भरी नजर आईं। बस अड्डे पर पहुंचते ही बसें सवारियों से भरकर रवाना हो रही थीं। वहीं, ग्रामीण मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों को बस उपलब्ध होने तक स्टेशन पर ही रुकना पड़ा। त्योहारी अवकाश समाप्त होने के चलते जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण मार्गों पर भी यात्रियों का दबाव बना हुआ है। हालांकि, मंगलवार को पिछले दिनों की अपेक्षा भीड़ में कुछ कमी देखने को मिली। रोडवेज डिपो अल्मोड़ा के एजीएम धर्मानंद जोशी ने बताया कि अब यात्रियों का दबाव पहले की तुलना में कम हुआ है। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अतिरिक्त बसें लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर स्थिति के अनुसार व्यवस्था की जाएगी। संवाद