{"_id":"5f3d041a8ebc3e3cf10a9fc2","slug":"crowd-in-janadhar-center-almora-news-hld3937928162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनाधार केंद्र में प्रमाणपत्र बनवाने वालों की भीड़ पहले से चार गुना बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनाधार केंद्र में प्रमाणपत्र बनवाने वालों की भीड़ पहले से चार गुना बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट में लॉकडाउन के बाद विभिन्न तरह के प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। लॉकडाउन से पूर्व की अपेक्षा इन दिनों प्रमाणपत्र बनवाने चार गुना से अधिक लोग पहुंच रहें हैं।
अनलॉक-3 में तमाम कार्यालय खुलने के बाद अब लोगों के प्रमाणपत्र बनवाने के कार्यों में भी तेजी आई है। बुधवार की सुबह प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कलक्ट्रेट स्थित जनाधार कार्यालय में लोगों की काफी भीड़ रही। आवेदन कर लोग फार्म जमा करने के लिए जनाधार केंद्र पहुंचे। केंद्र में सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लगी रही।
प्रमाणपत्र बनने से लोगों को काफी राहत तो मिली, लेकिन भीड़ अधिक होने से लोगों को दिक्कतें भी हुईं। जानकारी के अनुसार लॉकडाउन से पूर्व मार्च में लोग केंद्र में कम ही पहुंचते थे। लेकिन इन दिनों बहुत अधिक संख्या में लोग केंद्र पहुंच रहे हैं। इसकी एक वजह इन दिनों बन रहे राशन कार्ड को भी बताया जा रहा है। राशन कार्ड बनवाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों की जरूरत होती है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन से पूर्व के माह में औसतन 60 से 80 लोग प्रतिदिन प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचते थे। इन दिनों यह संख्या बढ़कर 250 से 300 तक जा पहुंची है।