{"_id":"63bc5bee33d2fb7217025684","slug":"crowd-in-almora-hospital-almora-news-hld488119063","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिला अस्पताल अल्मोड़ा में मरीजों की भीड़, डॉक्टर अवकाश पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिला अस्पताल अल्मोड़ा में मरीजों की भीड़, डॉक्टर अवकाश पर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार को पहुंचे मरीज।संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पहले से ही पूरा जिला बाल रोग विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर जाने से बच्चों और उनके परिजनों की दिक्कत बढ़ गई है। सुबह से ही निमोनिया, सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित बच्चों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर के कक्ष में ताले लटके रहे और उन्हें मजबूरन इलाज के ही बगैर लौटना पड़ा।
अपने बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचीं कोसी निवासी माया देवी ने बताया कि बच्चा बुखार से तप रहा है। वे सुबह ही अस्पताल पहुंच गईं थीं लेकिन डॉक्टर नहीं है तो अब वह प्राइवेट डॉक्टर के पास जाने को मजबूर हैं। ऐसा ही कुछ हवालबाग के रमेश ने भी कहा।
दो सर्जन अवकाश पर होने से बढ़ी दिक्कत
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तीन सर्जन तैनात हैं लेकिन सोमवार को इनमें से दो सर्जन अवकाश पर रहे जिससे मरीजों की दिक्कत बढ़ गई। महज एक सर्जन के भरोसे यहां मरीज थे। ऐसे में कई मरीजों के ऑपरेशन नहीं हुए और उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
अवकाश पर रोक का नहीं हो रहा असर
अल्मोड़ा। कोरोना की संभावित लहर की आशंका को देखते हुए शासन ने डॉक्टरों के अवकाश पर रोग लगाई है। इसके बावजूद इसका असर अल्मोड़ा में नहीं दिख रहा। जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों के अवकाश पर जाने से इन नियमों की सरासर अनदेखी हुई है जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
अस्पताल में तैनात दो सर्जन और एक बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। बच्चों के उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में व्यवस्था की गई है। ऑपरेशन के लिए यहां तीसरे सर्जन तैनात हैं। यहां पहुंचे हर मरीज को बेहतर उपचार देने के गंभीरता से प्रयास हो रहे हैं। - डॉ. कुसुमलता, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।