{"_id":"59fa06254f1c1b78548ba52a","slug":"crowd-at-ramleela","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के बावजूद रामलीलाओं में उमड़ रही दर्शकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के बावजूद रामलीलाओं में उमड़ रही दर्शकों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा/सोमेश्वर।
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
पनुवानौला में जनक विश्वामित्र संवाद का मंचन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सोमेश्वर जमराड़ी बैंड, मेलगांव, पनुवानौला में रामलीला मंचन चल रहा है। ठंड के बावजूद देर रात तक रामलीला देखने को दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। सोमेश्वर में हनुमान का अशोक वाटिका में प्रवेश, लंका दहन, मेघनाद का हनुमान को पकड़कर रावण दरबार लाना, रावण-अंगद संवाद का मंचन हुआ। इससे पहले मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष बिजेंद्र लाल साह ने रामलीला का शुभारंभ किया।
जमराड़ी बैंड में तीसरे दिन धनुष यज्ञ और राम-सीता विवाह, पनुवानौला में दूसरे दिन राम-लक्ष्मण का विश्वामित्र के साथ वन गमन, ताड़का, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, सीता द्वारा गौरी पूजन करना प्रसंगों का मंचन किया गया। उधर, खेती में रावण वध और राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हो गया है।
इस दौरान समिति ने जिला पंचायत द्वारा रामलीला मंच बनाने के लिए मुख्य अतिथि मोहन सिंह महरा को सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष प्रकाश पाठक, कैलाश उप्रेती, प्रधान दीपक उप्रेती आदि थे। मेलगांव में सातवें दिन राम-सुग्रीव मित्रता, बालि-सुग्रीव युद्ध, बालि वध का मंचन हुआ। इससे पूर्व मुख्य अतिथि दन्यां के थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने लीला का शुभारंभ किया।